EPFO Online Services Suspend till 1 July: देहरादून के पीएफ धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है ईपीएफओ के द्वारा अपने डेटाबेस के एकीकरण और सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों के उन्नयन के चलते सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। ईपीएफओ की ऑनलाइन सभी सेवाएं 1 जुलाई तक बंद रहेंगे। ईपीएफओ के द्वारा यह उम्मीद जताई जा रही है कि सभी सेवाएं 1 जुलाई 2026 से फिर से सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।
EPFO के द्वारा यह कदम तकनीकी कार्य नियोजित प्रक्रिया के अंतर्गत किया जा रहा है ताकि भविष्य में सदस्यों को अधिक तेज, सुरक्षित और बेहतर ईपीएफओ की सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। अस्थाई रूप से स्थगित की गई सेवाओं में क्लेम दाखिल करना, पासबुक डाउनलोड करना समेत कई ऑनलाइन सेवाएं शामिल है।
इपीएफओ के अधिकारियों के द्वारा सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए और सुविधा के लिए खेत जाते गया है इस दौरान जिन कर्मचारियों को पीएफ निकासी, अग्रिम राशि के लिए आवेदन या पासबुक देखने की आवश्यकता है उन्हें अस्थाई रूप से सेवाओं में और सुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
