Fatal Dumper Accident In Kashipur : उधम सिंह नगर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है ।जहां आज सुबह एक खनन सामग्री से लड़े डंपर ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को कुचल दिया । हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
दर्दनाक सड़क हादसा
आपको बता दें , सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डाकिया नंबर एक में एक तेज गति से आ रहे डंपर ने सड़क पर चल रहे बाइक सवार को कुचल दिया। मृतक युवक की पहचान जयपाल के रूप में की गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
मौके पर पुलिस
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और गुस्से में आई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
