देहरादून में आग का कहर, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू…

Fire Incident In Dehradun : देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र आग लगने की घटना सामने आ रही है। जहां एक खाली प्लॉट में रखे टेंट और सजावटी सामान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उसकी लपटें आसपास बने मकानों तक पहुंच गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

आग ने लिया विकराल रूप

आपको बता दें, देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र सुभाषनगर में स्थित एक खाली प्लॉट में रखे टेंट और सजावटी सामान में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया । घटना की सूचना मिलते ही फायर कंट्रोल की टीम को मौके पर पहुंची।

जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया और लेकिन तब तक प्लॉट में रखा टेंट, फोल्डिंग टेबल, रजाई-गद्दे, बर्तन, भट्टियां और अन्य सामान आग की चपेट में आ चुका था।आग को काबू में करने के लिए दमकल विभाग ने कई घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया ।

कारणों की जांच जारी

वहीं दूसरी ओर, शहर के बड़ोवाला क्षेत्र के गोरखपुर चौक के पास स्थित रजाई-गद्दे की एक दुकान में भी अचानक आग लगने की खबर सामने आई। फायर यूनिट ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर काटा और समय रहते आग को बुझा दिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। गनीमत यह रही कि इन दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। साथ ही दमकल विभाग द्वारा दोनों घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है।

Srishti
Srishti