Firing outside wine shop in dehradun 2 people injured : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक और बार फिर गोली चलने की खबर सामने आई है जिससे पूरे रायपुर इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बड़ा की बात फायरिंग तक पहुंच गई थी जिससे दो युवक घायल हो गए जिनका इलाज अलग अलग अस्पताल में किया जा रहा है।
बीते शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे रिंग रोड स्थित शराब के ठेके के बाहर कहा–सुनी बड़ी घटना में बदल गई। इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एतिहात के तौर पर शराब का ठेका समय से पहले बंद करवा दिया गया। इस मामले में पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।आपको बता दें कि आरोपियों ने देसी कट्टे से फायरिंग की है।
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शको ने बताया कि मौके पर दो राउंड फायर हुए जिससे वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने पहले गोली की आवाज को बाइक का शोर समझा लेकिन कुछ देर में उनको पता चला कि यहां पर फायरिंग हुई है। फायरिंग में घायल हुए लोगों की पहचान 38 साल के नवीन राणा और 25 साल के कवींद्र शर्मा के रूप में हुई है जिसमें नवीन राणा की छाती में गोली का छर्रा लगा है तो वही कवींद्र शर्मा के पैर में गोली लगी है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
