George Kurien ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा..

George Kurien resigns from Ministerial Post : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। बता दे राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। जॉर्ज कुरियन मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का प्रभार भी संभाल रहे थे। वह मोदी सरकार में एकमात्र ऐसे मंत्री थे जो ईसाई समुदाय से आते हैं। वहीं राज्यसभा में उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया।

जॉर्ज कुरियन 80 के दशक से ही भाजपा से जुड़े

65 साल के जॉर्ज कुरियन 80 के दशक से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं, और वहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वर्ष 1980 में बीजेपी के गठन के बाद उन्होंने संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई और खास तौर पर केरल में पार्टी के विस्तार के लिए काम किया।

लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहने के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी जिम्मेदारियां संभाली। जॉर्ज कोरिया को 27 अगस्त 2024 को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुना गया और उन्हें अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री परिषद में शामिल किया गया। कुरियन को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उनका जन्म 20 सितंबर 1960 को केरल के कोट्टायम जिले में हुआ था। राजनीति के अलावा वह सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर भी प्रैक्टिस कर चुके हैं उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोट्टायम जिले से हासिल की थी और वह जून 2024 में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बने थे।

Aarti Rawat
Aarti Rawat