Green Card Mandatory For Char Dham Vehicles : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने जा रही है। जिसके चलते आज से हरिद्वार और ऋषिकेश में वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आपको बता दें, हरिद्वार स्थित RTO कार्यालय में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा इस व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी, जबकि ऋषिकेश में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद वाहन मालिकों को ग्रीन कार्ड वितरित किए जाएंगे।
एआरटीओ (प्रशासन) ऋषिकेश रावत सिंह कटारिया के अनुसार, वाहन मालिकों को ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के लिए पहले पोर्टल पर निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही संबंधित परिवहन कार्यालय से ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पहले 23 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे आगे बढ़ाना पड़ा।
अधिकारियों के अनुसार, उत्तराखंड एनआईसी (परिवहन) की टीम ने पोर्टल का सफल परीक्षण पूरा कर लिया है। उत्तराखंड एनआईसी (परिवहन) की टीम के वरिष्ठ आईटी अधिकारियों हिमांशु कुमार और रमन पुंडीर की देखरेख में पोर्टल को अंतिम रूप दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत सभी व्यावसायिक यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे।
