Harela Festival 2026 : भीमताल में होगा आयोजन, खेल प्रतियोगिताएं रहेंगी मुख्य आकर्षण..

Harela Festival 2026 to be organised in Bhimtal : उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल जिले में स्थित भीमताल में आगामी 16 से 21 जुलाई तक 6 दिवसीय ऐतिहासिक हरेला महोत्सव 2026 आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन और आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी है। बता दे इस साल मेले के दौरान पारंपरिक आयोजनों के साथ खेल और भव्य सांस्कृतिक संध्याओ का भी आयोजन होगा।

वही नगर पालिका परिषद भीमताल के अध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया कि इस बार मेले को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान युवाओं के लिए वॉलीबॉल और तैराकी जैसे खेल प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगी।

प्रसिद्ध ऐपण प्रतियोगिता का भी आयोजन

इसके साथ ही माँ केंचुला त्रिवेणी संगम समिति के ओर से लोक कला को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा यह प्रतियोगिता रामलीला मैदान में होगी।यह प्रतियोगिता ‘सामान्य ऐपण’ और ‘शिव पीठ लक्ष्मी चौकी ऐपण’ दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियो को पुरस्कृत किया जाएगा।

वहीं सांस्कृतिक संध्याओ को यादगार बनाने के लिए उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। अध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया कि कुमाऊनी संगीत जगत के मशहूर सितारे जितेंद्र तोमक्याल, माया उपाध्याय और राकेश खनवाल अपनी सुरीली आवाज और थिरका देने वाले गीतों से महोत्सव में समा बांध देंगे। इसके साथ ही आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सभी खेल, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Srishti
Srishti