Haridwar : कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव को मारने की सुपारी, वायरल वीडियो से मिली सूचना…

Haridwar APMC Secretary receives death threat : कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव लवकेश कुमार ने कुछ लोगों पर 5 करोड रुपए की सुपारी लेकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार में हड़कंप मचा दिया है जिसमें 5 करोड रुपए की सुपारी लेकर मंडी सचिव को जान से मारने की धमकी देता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया। इसके बाद ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

प्रभारी सचिव लवकेश कुमार पुत्र भूषण गिरी ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें आरोपी त्रिपुरारी नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ 5 करोड रुपए की मांग का जिक्र कर रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकी देता नजर आ रहा है।

वीडियो के माध्यम से एक व्यक्ति गाली गलोज करते हुए दिखाई दिया साथ ही वीडियो बनाने वाले शख्स ने पूछा कि किसको मारोगे तो सामने वाले व्यक्ति ने जवाब में सचिव बताया।बताया जा रहा है की वीडियो में दिखाई देने वाले अधिकांश लोग मंडी से जुड़े व्यापारी ही है।जिसके चलते मंडी अधिकारियों और कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बन गया है साथ ही सरकारी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की है।

Srishti
Srishti