कहीं हीट वेव की चेतावनी, तो कहीं हुई ओलावृष्टि, जाने क्या है मौसम का अपडेट

Heat Wave Alert In 6 Districts By IMD: उत्तराखंड में तपती गर्मी से हर व्यक्ति परेशान है। उत्तराखंड के कई जिलों का पारा 40 को पार कर चुका है, तो वही पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार रात तेज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई।

आपको बता देंगे पिथौरागढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान तेजी से बढ़ रहा था, दिन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था जिससे लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा था। मंगलवार दोपहर तक मौसम शुष्क रहा और तेज धूप खिली रही, लेकिन 4:00 बजे ही पागल चाय और अचानक से तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ रुक-रुक कर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट देखी गई।

वहीं जहां एक तरफ पिथौरागढ़ में बारिश से गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के द्वारा 27 मई, यानी आज भीषण गर्मी के चलते देहरादून समेत 6 जिलों के लिए हिट देव का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत शामिल है। विशेषज्ञों ने लोगों से बेवजह अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Srishti
Srishti