Heatwave Alert In Dehradun : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। पिछले 25 सालों में पहली बार देहरादून में गर्मी का ऐसा असर देखने को मिल है। इस दौरान डीएम सविन बंसल ने सोमवार को देहरादून के सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्र, शासकीय, गैर शासकीय में (कक्षा 1 से 12 तक ) की छुट्टी के आदेश जारी किया है।
आपको बता दें, IMD ने आज यानी सोमवार को दिन भर तेज गर्मी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जिले के 1 से 12वीं कक्षा तक सभी स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।
साथ ही, जिलाधिकारी के अनुसार स्कूलों में पर्याप्त ठंडे पानी की व्यवस्था करने की निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अधिकारियों को शहर के अलग अलग स्थानों में प्याऊ और वाटर कूलर आदि की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी हीट वेव से बचाव के लिए व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं ।
