देहरादून समेत 4 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, सतर्क रहने की अपील…

Heavy Rain Red Alert In 4 District : उत्तराखंड में लगातार हो रही  बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते मौसम विभाग ने सोमवार को फिर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज यानी 1 सितंबर को सुबह से ही लगातार बारिश देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जिसमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं राज्य के अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, विभाग ने तेज बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ को लेकर चेतावनी दी है।

आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग निदेशक द्वारा बताया गया है कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में में भारी बारिश की संभावना बताई है। साथ ही, भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में अवकाश घोषित किया गया है। IMD के पूर्वानुमान के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। साथ ही, प्रशासन ने लोगों से सतर्क की अपील की है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat