उत्तराखंड में जारी भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील….

Heavy Rain Yellow Alert In Uttarakhand : उत्तराखंड में लगातार मौसम बदल रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने मंगलवार को फिर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 26 अगस्त को एक बार फिर सुबह से ही उत्तराखंड का मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जिसमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली , रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर  जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं राज्य के अन्य जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार प्रदेशभर में  29 अगस्त तक प्रदेशभर में खराब मौसम बना रह सकता है। जिसके बाद भारी बारिश को देखते हुए IMD के साथ प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा फिलहाल टालने की सलाह दी है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat