Heavy Rains in Chamoli : चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते पगनो गांव में मलबा आवासीय क्षेत्र में घुस गया जिससे दो बुजुर्ग सतेश्वर प्रसाद और सीता देवी अपने घर में फंस गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्गो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद
वहीं दूसरी ओर देर रात से जारी लगातार बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पागल नाला के पास मलबा आने से राजमार्ग बंद हो गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर कई यात्रा वाहन फंस गए हैं, जिसके चलते प्रशासन लगातार मार्ग खोलने के प्रयास में जुटा हुआ है।
मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने लोगों को विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और नदी-नालों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की गई है।
