बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे हुआ बाधित, BRO द्वारा मार्ग खोलने का कार्य जारी …

Heavy snowfall in Gangotri NH: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण सोनगाड से गंगोत्री के बीच मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है । BRO के द्वारा हाईवे को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

गंगोत्री राजमार्ग पर यातायात बाधित

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण सोनगाड से गंगोत्री के बीच लगभग एक फुट बर्फ जम गई है, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा इस मार्ग को पुनः सुचारू करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उत्तराखंड के बर्फबारी और बारिश ने तापमान को माइनस तक गिरा दिया है और साथ ही बर्फबारी के चलते गंगोत्री जाने वाले तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।

मार्ग पर सतर्कता बरतने की अपील

मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, और नैनीताल जैसे पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बर्फबारी और बारिश के कारण स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat