Hot and Humid Weather in Uttarakhand: उत्तराखंड में आजकल गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। बीते चार दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, साथ ही लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग द्वारा जल्द मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।
11 जून तक गर्मी, फिर बदलेगा मौसम
आपको बता दे, मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 11 जून दोपहर तक गर्मी का असर बना रहेगा लेकिन इस रात से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। 12 जून से 14 जून तक प्री मानसून की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 20 जून को उत्तराखंड में मानसून के प्रवेश की उम्मीद है।
पहाड़ों में भी बढ़ा तापमान
आपको बता दे, आजकल हल्द्वानी के तापमान ने देहरादून को भी पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि देहरादून का अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस किया गया।
आजकल मैदानी इलाके से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक गर्मी तेज बढ़ने लगी है। इसके साथ ही नैनीताल में भी तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि देखी गई है।

अगले सप्ताह से उम्मीद राहत की
तेज धूप, बढ़ती उमस और चढ़ते पारे से अब लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन कुछ ही दिनों में इससे राहत मिल सकती है। प्री मानसून की बारिश जहां थोड़ी ठंडक देगी वहीं 20 जून के बाद मानसून के आने से मौसम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।