हरिद्वार : IMD ने किया अलर्ट जारी, बारिश के चलते हरिद्वार हाईवे पर धंसी पुलिया…

IMD issued alert for heavy rainfall in Uttarakhand : मौसम विभाग केंद्र द्वारा उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश होने की अलर्ट जारी किया गया है देर रात मूसलाधार बारिश के चलते हरिद्वार का आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। साथ ही बारिश ने हरिद्वार में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है।

आपको बता दे हरिद्वार के भगत सिंह चौक पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। वहीं चंद्राचार्य चौक और सिटी अस्पताल के बाहर भी जल भराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानों में बारिश का पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान हो गया। साथ ही दुकानों के बाहर खड़े वाहन भी पानी में डूबते नजर आए। हालांकि क्षेत्र में निगम प्रशासन ने बरसात से पहले ही साफ सफाई कराई थी। लेकिन जलभराव की समस्या करीब 30 साल पुरानी है जिसका आज तक स्थाई समाधान नहीं हो पाया।

मुख्य नगर आयुक्त ने बताया

बताया जा रहा है कि यहां से भेल क्षेत्र के बड़े नाले में पानी आता है और सीधा गंगा में पानी की निकासी होती है जल निकासी के लिए चंद्राचार्य चौक पर पंप लगाए गए हैं लेकिन तेज बारिश से पंप भी काम नहीं कर सके। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ा।मुख्य नगर आयुक्त नंदकिशोर ने बताया कि मानसून से पहले हरिद्वार के सभी क्षेत्रों में नालों की सफाई का कार्य कर दिया गया था रात से हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जल भरा हुआ है निगम कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है।जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से जल निकासी कराई जा रही है।

जिसके चलते दुकानदारों को नुकसान की आशंका है ज्वालापुर एक मुख्य बाजार है जहां आबादी बढ़ने के साथ यहां जल निकासी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया और ड्रेनेज प्लेन की मांग आज भी अधूरी है। साथ ही हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग पर गैडी खाता क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने बनी पुलिया का एक हिस्सा अचानक धस जाने की खबर भी आई है।

जहां NHAI के द्वारा अभी हाल ही में एक पुलिया का निर्माण कराया गया था। घटना के समय मार्ग से गुजर रही उत्तराखंड रोडवेज की एक बस पुलिया के धसने से उसमें फंस गई और बस में सवार दर्जनों यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। चालक की सूझबूझ से बस को पुलिया से बाहर निकल गया लेकिन बस का टायर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो रहे हैं।

सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस को साइड में लगाकर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल सड़क के आधे हिस्से से आवाजाही कराई जा रही है, और बताया जा रहा है की बारिश बंद होने के बाद पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।

Srishti
Srishti