उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया कोहरे का ऑरेंज अलर्ट…

IMD Issued Dense Fog Orange Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम बदलने के आसार हैं। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बता दें, मौसम विभाग ने 16 जनवरी को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। खास तौर पर 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं।

IMD के अनुसार मौसम का यह बदला हुआ मिजाज अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम इसी तरह उतार-चढ़ाव वाला रहने की संभावना है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat