IMD Issued Dense Fog Yellow Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। बीते दो दिनों से प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप ने दिनभर राहत दी। लेकिन सोमवार से मौसम के तेवर बदल सकते हैं। IMD के अनुसार मैदानी जिलों में कोहरा छाने की संभावना है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना अधिक बताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों की बात करें तो 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। इसके बाद 12 फरवरी से मौसम शुष्क होने की उम्मीद है और मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
