देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 18 सितंबर तक बरकरार रहेगी मॉनसून की मार…

IMD Issued Heavy Rain Orange Alert In 6 District : उत्तराखंड में फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज यानी 13 सितंबर को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जिसमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

इसके अलावा आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आगामी 18 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, IMD के अनुसार इस बार जलवायु परिवर्तन के चलते मानसून की बारिश सामान्य से अधिक हो रही है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat