उत्तराखंड में मौसम का कहर, 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

IMD Issued Heavy Rain Orange Alert In Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जहां मानसून से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं, तेज धूप अपना कहर दिखा रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने सोमवार को पर्वतीय जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कि है।

आज यानी 6 अक्टूबर को सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 8 जिलों यानि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में  भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, अन्य जिलों में भी भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आगामी 7 अक्टूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat