IMD ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील…

IMD Issued Heavy Rain Orange And Yellow Alert : उत्तराखंड में शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने देहरादून में भारी तबाही मचाई है। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार  को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज यानी 19 सितंबर को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जिसमें देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर , टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में भी येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।  इसके साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आगामी 24 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat