देहरादून समेत 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 233 सड़कें बंद…

IMD Issued Heavy Rain Yellow Alert In 4 District : उत्तराखंड में लगातार हो रही  बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते मौसम विभाग ने सोमवार को फिर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज यानी 8 सितंबर को सुबह से ही धूप देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जिसमें देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो IMD द्वारा बताया गया है कि आगामी 13 सितंबर तक प्रदेश में हल्की और भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर सड़कों पर भी दिख रहा है। मलबा और भूस्खलन के कारण कुल 233 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार इनमें 2 राष्ट्रीय राजमार्ग, 11 राज्य मार्ग, 7 मुख्य जिला मार्ग, 2 अन्य जिला मार्ग और 77 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं।

जिलेवार स्थिति की बात करें तो पौड़ी में 22, टिहरी में 19, चमोली में 42, रुद्रप्रयाग में 28, उत्तरकाशी में 44, देहरादून में 12, हरिद्वार में 4, पिथौरागढ़ में 25, अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में 5, नैनीताल में 6 और ऊधमसिंह नगर में 5 सड़कें बंद हैं।

Aarti Rawat
Aarti Rawat