देहरादून समेत 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जाने कब तक बरकरार रहेगी मॉनसून की मार…

IMD Issued Heavy Rain Yellow Alert : उत्तराखंड में हो रही लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने शनिवार को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज यानी 20 सितंबर को सुबह से ही धूप देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जिसमें देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।  इसके साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आगामी 25 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat