IMD Issued Rain And Snowfall Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते IMD ने गुरुवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 फरवरी तक उत्तराखंड में खराब मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। जिसको देखते हुए राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।
आपको बता दें, मौसम विभाग ने आज यानी 29 जनवरी को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, समेत कई जिलों में बारिश, बर्फबारी की संभावना जताई गई है। साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में 31 जनवरी को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फबारी के की आशंका जताई गई है। साथ ही 1-2 फरवरी को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका है । जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
इसके अलावा, मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले मौसम की पूरी जानकारी लेने की सलाह दी है ।
