उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट…

IMD Issued Rain Orange Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने राज्य में 12 और 13 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें, मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग , बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में 12 और 13 मई को तेज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, मौसम विभाग ने चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा पर आने की अपील की है।

इसके अलावा सभी श्रद्धालुओं से अधिकारियों के द्वारा दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। ताकि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ आम जनता को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Srishti
Srishti