उत्तराखंड में मौसम का कहर, IMD ने बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट किया जारी…

IMD Issued Rain Orange Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते IMD ने मंगलवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी तक उत्तराखंड में खराब मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। जिसको देखते हुए राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

आपको बता दें, मौसम विभाग ने आज यानी 27 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं और तेज हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही पर्वतीय और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में खास सुधार के आसार नहीं हैं।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले मौसम की पूरी जानकारी लेने की सलाह दी है ।

Aarti Rawat
Aarti Rawat