IMD Issued Rain Snowfall Alert In Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने मंगलवार को पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
आपको बता दें, मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा होने की संभावना है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार जताए गए हैं।
हालांकि, प्रदेश के मैदानी और अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। वहीं, आगामी दिनों की बात करें तो 18 फरवरी को भी पहाड़ों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि 19 से 21 फरवरी तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
