उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार….

IMD Issued Rain & Snowfall Alert In Uttarakhand Hills : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते पर्वतीय इलाकों में बारिश और तूफ़ान जबकि मैदानी इलाकों में तेज धूप देखने को मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में आज और कल यानी 18, 19 मई को मौसम मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 मई को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि दिन में तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

IMD के अनुसार, आने वाले दिनों की बात करें तो 20, 21 और 22 मई को रुद्रप्रयाग,चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, बिजली चमकने और ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

वहीं, मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार ज्यादातर उत्तराखंड में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है। लेकिन इस बार 20 जून के आसपास शुरू हो सकता है।

Srishti
Srishti