IMD Issued Rain Yellow Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते कभी तेज धूप तो कभी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 6 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आने वाले दिनों की बात करें तो IMD के अनुसार 17 मई तक मौसम बदले रहने के आसार हैं और 18 मई को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
वहीं, देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल के मैदानी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि दिन में होने वाली तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है।
