IMD Issued Snow Alert in Uttarakhand Hills : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने से ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला। जिसके चलते IMD के अनुसार आज भी पर्वतीय इलाकों में बारिश –बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार यानी 19 फरवरी को भी पर्वतीय इलाकों जैसे चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, बुधवार को मैदानी इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने से राज्य में ठंड महसूस की गई ।
