IMD issued Yellow alert in Uttarakhand : उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है, पर्वतीय जिलों में लगातार बारिश के चलते कई जगह आवाजाही प्रभावित हुई है तो कई भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश में आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
IMD ने पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का जताया अनुमान
देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहो पर गरज और चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। जिसके लिए विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य के पर्वतीय जिलों में भी कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।
वहीं मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकते हैं।
इसके साथ ही बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित विभागों को चौबीसों घंटे एक्टिव मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की गाइडलाइन
मार्ग भूस्खलन से बाधित होने पर उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत खोलने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की गई है। वहीं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने को कहा गया है और भारी बारिश से उफनती नदियों, नालों और गदेरे व संवेदनशील स्थानों के पास न जाने की अपील की गई है। प्रशासन ने गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कर लोगों से सुरक्षित रहने को कहा है।
