IMD issues alert Uttarakhand : उत्तराखंड से मौसम से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है। उत्तराखंड में अगले 48 घंटे के लिए विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। 17 और 18 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश की आशंका है।
देहरादून, सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग के द्वारा 19 जुलाई तक देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तराखंड में 17 और 18 जुलाई को बारिश और आंधी की भी चेतावनी दी है। तेज हवाओं के साथ आकाश में बिजली भी चमक सकती है।
इसके अलावा विभाग ने नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान तूफानी हवा के चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
