IMD issues orange alert in Dehradun : राज्य के अधिकतर जिलों में बुधवार यानी 19 अगस्त को भी तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान ने प्रदेश की राजधानी देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने, तेज गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD)की ओर से पौड़ी गढ़वाल, चमोली, चंपावत, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करे तो प्रदेश भर में 24 अगस्त तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
वहीं लगातार बारिश के चलते राज्य में बारिश और भूस्खलन के चलते 124 सड़कें बंद हैं। इनमें सबसे अधिक ग्रामीण मार्ग (92) हैं।
यह रही सूची
- पिथौरागढ़ में 24,
- चमोली 20,
- नैनीताल 18,
- बागेश्वर 11,
- देहरादून में 10,
- नई टिहरी में 10,
- पौड़ी में 10,
- उत्तरकाशी में 09,
- रुद्रप्रयाग में 08
- अल्मोड़ा में 04
सोमवार रात से पहाड़ों और मैदानों क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के कारण गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। बीते मंगलवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर भीमगोड़ा बैराज पर तक बढ़ गया। वहीं, ऋषिकेश में भी गंगा नदी के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तरकाशी में भागीरथी नदी, चमोली में अलकनंदा, नंदाकिनी और पिंडर नदी, पिथौरागढ़ जिले में काली, गोरी और सरयू नदी भी खतरे के स्तर के आसपास बह रही है।
