IMD issues yellow alert for rain : उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज यानि सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। देहरादून मौसम विभाग ने 3 अगस्त यानि सोमवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून समेत चमोली, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्र में आकाश बिजली चमकने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज की संभावना है।
8 अगस्त तक प्रदेश बदला रहेगा मौसम का मिजाज
इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में 8 अगस्त तक इसी तरह मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
प्रदेश में लगातार बारिश के चलते और भूस्खलन के कारण पड़ा तवाघाट -लिपुलेख मार्ग करीब 40 घंटे बाद रविवार दोपहर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। वही कई क्षेत्रों में पहाड़ से लगातार पत्थर और बुलडोजर गिरने से रोड़े प्रभावित हो रहे हैं। वहीं बीते रविवार को प्रदेश पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश दर्ज की गई।
