2 जुलाई को प्रदेश के कई जिले में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी.

IMD stated Yellow alert Uttarakhand : उत्तराखंड में 30 जून से मानसून ने दस्तक दे दी है, ऐसे में उत्तराखंड वासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बताई जा रही है।

हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि इस साल मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। साथ ही इस बार जून में 83 मिमी बारिश हुई जबकि जून का औसत 132 मिमी बारिश होना चाहिए था।

प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बताया जा रहा है कि 2 जुलाई को देहरादून, बागेश्वर, टिहरी ,पौड़ी और नैनीताल जिले में भारी बारिश के आसार है।

इसके साथ ही कई जिले हरिद्वार ,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना और राज्य के सभी पर्वतीय जनपदों मे गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना भी है जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है।

Srishti
Srishti