Chamoli : अस्पताल की दीवार गिरने से हादसा, मलबे के नीचे दब्बे डाक्टर..

In Chamoli Hospital wall collapses : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक हादसे की खबर सामन आ रही है जहां अस्पताल परिसर में दीवार क्षतिग्रस्त होकर भरभराकर गिर गई। इस हादसे के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में तत्कालिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बता दे बीते महीने 25 जून को भारी बारिश के कारण भारी मलबा बह जाने से अस्पताल की बांउड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी। 11 जून शनिवार को क्षतिग्रस्त दीवार का मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इस दौरान डा. नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का जायजा ले रहे थे कि तभी अचानक पहले से खोखली हो चुकी दीवार उनके उपर भरभराकर गिर पड़ी और वे उसके नीचे दब गए।

घायल डा. को रेस्क्यू कर अस्पताल में लाया गया

इस दर्दनाक हादसे का पता चलते ही अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी और व्यापारी बचाव कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल डा. डिमरी को रेस्क्यू कर अस्पताल में लाया गया और प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat