Uttarkashi :मूसलाधार बारिश ने दूरस्थ Rural क्षेत्रों की बढ़ाई मुश्किलें, डंडी- कंडी के सहारे मुख्य सड़क तक पंहुचने पर मजबूर..

In Uttarkashi Rain increased rural areas problems :उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगातार मूसलाधार बारिश ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भूस्खलन और सड़कों पर मालबा आने से जिले के कई इलाकों के संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है।

सड़क तक पंहुचने के लिये डंडी- कंडी का सहारा

ऐसे ही एक खबर जिले के मोरी विकासखंड के रेक्चा गांव से सामने आ रही है जहां सड़क बंद होने के कारण एक बीमार महिला को उपचार के लिए करीब 5 किमी तक डंडी- कंडी के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी सपना पत्नी आनंद सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी परिजनों ने वहां की व्यवस्था करने का प्रयास किया लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह से सड़क बंद होने के कारण वहां की आवाजाही बंद है जिससे वहां कोई वाहन पहुंच सका। ऐसे में ग्रामीणों ने महिला को डंडे कंडी पर बिठाकर करीब 5 किलोमीटर दूर बचा पुल तक पहुंचाया जहां से हंस फाउंडेशन के एंबुलेंस के जरिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी ले जाया गया।

वही मोरी के दूरस्थ कलाप गांव में बीते सोमवार रात हुई अतिवृष्टि के बाद हालत गंभीर बने हुए हैं गांव के नीचे और ऊपर से लगातार भूस्खलन होने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बता दे गांव को सड़क तक जोड़ने वाला पैदल मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। वहीं पिछले 10 दिनों से बिजली और 5 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है जबकि बरसात के लिए आवश्यक तीन माह का राशन भी गांव तक नहीं पहुंच पाया है।

वहीं, सांकरी-ओसला मोटर मार्ग पर गियांगाड का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों द्वारा बनाई गई अस्थायी पुलिया बह गई. इस दौरान ओसला निवासी खजान सिंह पुलिया के साथ बह गए। करीब 20 से 30 मीटर तक बहने के बाद उन्होंने पेड़ की टहनी पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पुरोला रेफर किया गया।

Srishti
Srishti