India Officially Maps 27 Sites in Arunachal : भारत के द्वारा भारत चीन सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों के बीच अपने क्षेत्र दावों को मजबूत करते हुए सर्वे आफ इंडिया के आधिकारिक नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 27 जगह और भौगोलिक विशेषताओं की औपचारिक रूप से पहचान दी है। भारत सरकार द्वारा यह फैसला चीन के द्वारा अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा कहे जाने पर जवाब माना जा रहा है। गृह मंत्रालय के द्वारा शुक्रवार को इस बात की जानकारी सांझा की गई।
यह है सूची
इस सूची में लोंगजू, माजा, बिसा जैसी रणनीतिक जगहें; थाग ला, ज़ो ला, रिज़ा ला और पुकुर ला जैसे पहाड़ी दर्रे; ज़्यादा ऊंचाई पर स्थित झील ‘सांभो सरोवर’; और ‘शेर-ए-थापा मेमोरियल’ शामिल हैं।
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इस कदम उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश को सही और सुनिश्चित पहचान दिलाना है और इस क्षेत्र की जगह का नाम बदलने की चीन की बार-बार की कोशिशें का जवाब देना है। वही स्वतंत्र मॉनिटर्स द्वारा सैटेलाइट तस्वीरों के द्वारा की गई विश्लेषण से पता चलता है कि चीन विवादित इलाके में जारी के पास सड़के, कैंप और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है।
जिस क्षेत्र में भारत के द्वारा 27 जगह के नाम बदले जा रहे हैं वह इलाका मैक मोहन रेखा के तहत भारत के अधिग्रस्त क्षेत्र में आता है लेकिन साल 1959 से यह चीन के नियंत्रण में था यह दोनों घटनाक्रम लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी LAC पर इंफ्रास्ट्रक्चर और नक्शों से जुड़े लगातार चल रहे विवाद को सामने करते हैं जिस पर भारत का कहना है कि नाम बदलने और निर्माण कार्य की ऐसी कोशिशें जमीन पर मौजूद हकीकत को नहीं बदल सकती।
