intensified rain in Uttarakhand declared by IMD : मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में बारिश का दौर तेज होने वाला है साथ ही कुछ जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग उमस और गर्मी से परेशान है।
बताया जा रहा है कि 28 जून तक पहाड़ी इलाकों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 29 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बारिश हो सकती है और कुछ पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बारिश का दौर भी चल सकता है। 30 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ में भारी गरजना के साथ बारिश बताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने खराब मौसम के चलते पहाड़ी इलाकों में शतर्कता बरतने की अपील की है।
वहीं शुक्रवार 26 जून को देहरादून के कई इलाकों में बारिश नजर आई और कुछ इलाके सूखे दिखे। दिन करीब 3:00 बजे बंजारा वाला, हरिद्वार बाईपास, लाडपुर,रायपुर रोड क्षेत्र में तेज बारिश हुई। लगभग आधे घंटे की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया इससे पहले तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण उमस और गर्मी से देहरादून के लोग परेशान थे कई जगहों में बारिश के चलते राहत भी देखने को मिली।
