ऋषिकेश में गूंजेगा 9 से 15 मार्च तक योग मंत्र, विश्वभर से आएंगे साधक…

International Yoga Festival In Rishikesh: उत्तराखंड ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन 9 से 15 मार्च तक होने जा रहा है। यह महोत्सव पवित्र गंगा नदी के तट पर, हिमालय की गोद में स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित होगा। इस सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध योगाचार्यों द्वारा योग सत्र, ध्यान, कीर्तन, गंगा आरती और अन्य आध्यात्मिक गतिविधियाँ शामिल होंगी।

36 वर्षों की परंपरा

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव जो कि परमार्थ निकेतन, स्वर्गाश्रम, ऋषिकेश में होने जा रहा है। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि यह महोत्सव पिछले 36 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है ।

आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जीवन के हर पहलू में अपनाना चाहिए। योग, आयुर्वेद और ध्यान से न केवल हम शारीरिक रूप से स्वस्थ, बल्कि मानसिक रूप से शांत और आध्यात्मिक रूप से संतुलित हो सकते हैं।

महोत्सव की मुख्य गतिविधियां

आपको बता दें, इस महोत्सव में योग, ध्यान और प्राणायाम सत्र, आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली पर कार्यशालाएं, गंगा आरती, यज्ञ और संतों के प्रवचन होंगे साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी

दुनिया भर से प्रतिभागी

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भारत सहित 15 से अधिक देशों के योगाचार्य और योग प्रेमी भाग लेंगे। इन देशों में मैक्सिको, नॉर्वे, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूके और अमेरिका शामिल हैं।

इस योग महोत्सव में भाग लेने के लिए आपको पंजीकरण करना आवश्यक होगा। पंजीकरण  करवाने के लिए और अधिक जानकारी के लिए, आप आधिकारिक वेबसाइट https://internationalyogafestival.org/ पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़े:  Uttarakhand Road Show: चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री धामी का रोड शो, कहा समर्थन के साथ अबकी बार 400 बार
Srishti
Srishti