Japanese PM arrives in India : जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार को 1 से 3 जुलाई तक तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची। बता दे प्रधानमंत्री बनने के बाद साने ताकाइची पहली बार भारत यात्रा पर आई है। इस दौरान वे 16वे भारत -जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही दोनों पक्ष आपसी सहयोग के दायरे का रिव्यू करेंगे, उसे मजबूत करेंगे और आपसी फायदे के रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
बता दे जापान की प्रधानमंत्री का गुरुवार यानी 2 जून को राष्ट्रपति भवन भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जापान भारत जॉइन इकोनामिक फोरम
टाकायची ने बुधवार को टोक्यो में रिपोर्ट्स से कहा – इस दौर से मुझे उम्मीद है कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ तीन खास एरिया में ठोस सहयोग को आगे बढ़ा पाऊंगी मौजूद इंटरनेशनल हालत को देखते हुए जापान भारत स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को गहरा करना इकोनामिक सिक्योरिटी में सहयोग को बढ़ावा देना और इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन में हमारे दोनों देशों के बिजनेस के बीच सहयोग को मजबूत करना है।
इस दौरे के मौके पर जापान भारत जॉइन इकोनामिक फोरम होगा जिसमें 150 से ज्यादा जापानी कंपनियों और बिजनेस आर्गेनाईजेशन के रिप्रेजेंटेटिव हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर काम करके मुझे उम्मीद है कि जापान भारत सहयोग का दायरा बढ़ेगा और एक मजबूत इकोनामिक बनेगी। ताकाइची कहा कि इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की जिम्मेदारी भारत और जापान की है।
उन्होंने कहा कि वह फ्री एंड ओपन इंडो पेसिफिक को साकार करने की कोशिशें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का इंतजार कर रही है भारत जापान के साथ एशिया की लीडिंग डेमोक्रेसी में से एक है और इंडो पेसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थित था बनाए रखने की जिम्मेदारी साझा करता है।
