Jaspal Rana’s body will brought to Dehradun : भारत के दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हर कोई शोक ग्रस्थ है। आज उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका पार्थिव शरीर उनके अंतिम दर्शन के लिए देहरादून स्थित आवास पर रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया जाएगा।
एशियाई खेलों में जसपाल राणा ने देश का परचम लहराया
बता दे मात्र 18 की उम्र में एशियाई खेलों में जसपाल राणा ने देश का परचम लहराया और भारतीय शूटिंग टीम का “मशाल वाहक” से जाने गए। उनकी काबिलियत से उनकी उपलब्धियां की सूची काफी लंबी है। एशियाई खेलों के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने भारत के लिए कई स्वर्ण और अन्य पदक जीते हैं।
