सिख यात्रियों ने स्थानीय युवक पर किया हमला, पुलिस ने बैरिकेटिंग कर शुरू की कार्रवाई..

Karnaprayag in Chamoli district Sikh pilgrims attacked a local youth : बीते दिन मंगलवार यानी 16 जून को बदरीनाथ हाईवे पर अचानक स्थिति तनाव पूर्ण हो गई जब हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहे सिख समुदाय यात्रियों ने स्थानीय लोगों से मामूली बात पर कहा-सुनी
की। बहस के चलते विवाद मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि सिख यात्रियों ने तलवार से स्थानीय लोगों पर हमला किया जिसमें कम से कम आठ लोग जख्मी हुए। विवाद के चलते एक स्थानीय युवक पर तलवार से हमला कर सर फटने की खबर सामने आई है जिसे एयर लिफ्ट कर देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार सुबह 10:00 बजे हुई घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैला हुआ है। लोगों ने पुलिस चौकी परिसर और बद्रीनाथ हाईवे को जाम कर सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगाई, और माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने सुरक्षा के लिए अन्य यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोका।


स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार को सुबह 10:00 बजे 4 से 5 सिख यात्री कणप्रयाग बाजार पहुंचे जिस दौरान होटल के सामने बाइक खड़े कर तीर्थ यात्रियो का होटल मालिक के लडके से वाहन पार्क करने पर विवाद करने लगे। दोनों के बीच कहा – सुनी इतनी बढ़ गई की तीर्थ यात्रियों ने तलवार निकाल दी, और 24 वर्षीय लड़के पर टूट पड़े उन्होंने उसके सिर,कमर, हाथ पर हमला कर लहू लुहान किया। युवा गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जिस दौरान उसे देहरादून रेफर किया गया। इस मामले की चलती भीड़ इकट्ठा हुई और लोगों ने यात्रियों पर गुस्से में हमला किया। यात्री फिर भी नहीं रुके और स्थानीय लोगों पर भी तलवार से हमला करने लगे। जिसमें चार स्थानीय लोगों को भी चोट आई है साथ ही एक यात्री को पकड़ कर लोगों ने मारपीट की बाकी के साथीयो को स्थानीय लोगों द्वारा गोचर में पकडा गया। झड़प के बाद लोगों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से यात्रा के दौरान हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की ,और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। यात्रा मार्ग और सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए ताकि कोई भी सामाजिक तत्व यात्री हथियार लेकर देवभूमि में प्रवेश न करें।

Srishti
Srishti