Kedarnath Dham Season First Snowfall : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से कोहरे की चादर छाए रहने के बाद आखिरकार केदारनाथ धाम में पहली बर्फबारी हो गई है। केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी होने से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
सीजन की पहली बर्फबारी ने केदारनाथ धाम और उसके आसपास की पहाड़ियों को सफेद चादर से ढक दिया है। उत्तराखंड का नज़ारा मनमोहक बना दिया है। उत्तराखंड में बीते सालों के मुकाबले इस साल बर्फबारी में कमी नजर आई है। हर साल अब तक केदारनाथ में कई बार बर्फबारी हो जाती थी लेकिन इस साल यह सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
