Chardham Yatra 2026 : हर-हर महादेव के जयकारों के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी…

Kedarnathdham Kapat Opened For Devotees : केदारनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम प्रांगण हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

आपको बता दें, कि बाबा केदार के कपाट 22 अप्रैल सुबह 8:00 बजे पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहले पूजा की।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम उत्तराखंड के आध्यात्मिक पहचान है। राज्य सरकार तीर्थ यात्रा को सुरक्षित, सुगम बनाने और यात्रियों को व्यवस्थित यात्रा मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने बताया की यात्रा व्यवस्थाओं की वह खुद नियमित समीक्षा कर रहे हैं ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

Aarti Rawat
Aarti Rawat