Khel Ratna Award By President: आज 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा खेल रत्न पुरस्कार दिए गए। इस समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अन्य मंत्री भी उपस्थित थे।
खेल रत्न पुरस्कार
आज 17 जनवरी के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज के खिलाड़ी डी गुकेश, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।इस समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अन्य मंत्री भी उपस्थित थे। खेल रत्न पुरस्कार विजेता मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता, हरमनप्रीत सिंह ने कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कांस्य जीता, डी गुकेश युवा शतरंज विश्व चैंपियन बने और ओलंपियाड में भारत को स्वर्ण दिलवाया। इसके अलावा प्रवीण कुमार ने पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
अर्जुन पुरस्कार
आपको बतादें, इस वर्ष 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को लाइफटाइम अर्जुन पुरस्कार मिला। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिनमें विभिन्न खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं।
द्रोणाचार्य पुरस्कार
बेहतर कोचिंग के लिए 5 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला। इनमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम पुरस्कार मिला।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी बनी ओवरऑल विनर
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को ओवरऑल विनर घोषित किया गया, जबकि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को क्रमशः पहले और दूसरे उपविजेता का पुरस्कार मिला। साथ ही फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।