फिर कोटद्वार में गुलदार का आतंक, 4 साल की बच्ची को बनाया निवाला

Leopard Attack Minor In Kotdwar: उत्तराखंड स्टेट कोटद्वार क्षेत्र से गुलदार के हमले की खबर सामने आ रही है यहां चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्राम सभा तिमली स्थित भटकोट गांव में 4 साल की बच्ची को गुलदार उठा कर ले गया बच्चे का शव झाड़ियां में शत–विक्षत हालत में बरामद हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 2 अप्रैल रात करीब 9:00 बजे की बताई जा रहे हैं ग्राम भटकोट निवासी हरेंद्र की 4 साल की बेटी जिसका नाम दृष्टि बताया जा रहा है रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी।

इसी दौरान गुलदार ने घात लगाकर बच्चे पर हमला कर दिया गुलदार उसे आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया परिजनों किशोर मचाने के बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। काफी कोशिश के बाद घर से कुछ दूर झाड़ियां में बच्चे का शव बरामद हुआ।

Srishti
Srishti