Champawat : देर रात टी.वी देख रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, बेटी बनी देवदूत..

Leopard attacks elderly man in Champawat : उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दे ग्राम पंचायत सिमल्टा में बीते शुक्रवार को देर रात टीवी देख रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने घर के अंदर घुसकर हमला कर दिया। वही मायके आई हुई बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए पिता को तेंदुए के चंगुल से बचा लिया जिससे पिता की जान बच गई, हालांकि हमले के दौरान बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हो गए।

बेटी ने बचाई पिता की जान

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार देर रात चंपावत जिले के सिमल्टा गांव के 64 साल के सुरेश चंद्र पांडे खाना खाने के बाद अपने घर में टीवी देख रहे थे। इस दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने घर के अंदर घुसकर उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान ससुराल से मायके आई हुई बेटी किरण पांडे अपने पिता के लिए देवदूत बनकर सामने खड़ी हो गई। बेटी ने साहस और बहादुरी दिखाते हुए पिता को तेंदुए के चंगुल से बचा लिया और साथ ही तेंदुए को घर के अंदर कैद कर दिया। हालांकि हमले के दौरान बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाएगा।

वहीं सूचना मिलते ही उपप्रभागी वानधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया इसके बाद ग्रामीण ने राहत की सांस ली। उपप्रभागी वानधिकारी ने बताया कि घायल को तत्काल चंपावत जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Srishti
Srishti