‘Light of Blessings’ Lit on PM Modi’s 76th Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन (17 सितंबर 2026) के अवसर पर उत्तराखंड के विकासनगर (देहरादून) स्थित हरिपुर कालसी में यमुना तट पर देशव्यापी ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मां यमुना के तट पर कुल 2,100 मिट्टी के दीप जलाये गए जिससे पूरा तट रोशनी से जगमगा उठा। इस दीपोत्सव के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरिपुर कालसी पहुंचकर क्षेत्र को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दी। इस अवसर पर सीएम धामी ने मां यमुना के पावन तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ यमुना आरती का आयोजन भी किया। साथ ही यहां उन्होंने साधु-संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ मिलकर मां यमुना की भव्य आरती की। इसके साथ ही उन्होंने वहां नवनिर्मित हरिघाट का लोकार्पण और यमुना जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की भूमि है। मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण और यमुना आरती जैसे आयोजन इस क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती प्रदान करेंगे। मां यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास भी कालसी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बता दे यमुना तट के अलावा PM Modi’s 76th जन्मदिन के अवसर पर देश के कई अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत रोशन किया गया। बता दे मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित शिप्रा नदी के प्रसिद्ध रामघाट से लेकर महाकाल लोक तक ऐतिहासिक 25 लाख मिट्टी के दीप जलाये गए। जिससे पूरा शहर जगमगा उठा।
वहीं प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात में भी कुल 88 लाख दीये प्रज्वलित किए गए। जिसमें अकेले सूरत शहर में 10 लाख से अधिक दीप शामिल थे। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में प्रतिष्ठित लाल किले पर 76 बड़े दीये जलाए गए, और हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह में भी विशेष दुआ और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। बिहार में भी लगभग 11 लाख दीये जलाए गए, जिनमें से अकेले पटना में 1.5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ अयोजित किया गया। यह अभियान एक विशेष अभियान माना जा रहा है क्योंकि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से लेकर आज तक (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में) वे लगातार शीर्ष सार्वजनिक पद पर देश सेवा के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं।
PM Modi’s 76th जन्मदिन के अवसर पर विशेष अभियान अयोजित
यह अभियान पूरे एक महीने यानी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों में जनसेवा के माध्यम से चलाया जा रहा है।
- अभियान के पहले दिन यानी गुरूवार 17 सितंबर को देश के सभी राज्यों और जिलों में व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
- गुजरात के वडनगर से वाराणसी (उत्तर प्रदेश ) के बीच लगभग 1,300 किलोमीटर लंबी बाइक रैली शुरू की गई है। जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसे हरी झंडी दिखाई। इसमें 10 राज्यों के करीब 1,000 युवा शामिल हैं।
- देश भर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों और स्कूलों में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।
पढे़- PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, सेवा अभियान से लेकर उज्जैन के दीपोत्सव तक होंगे खास आयोजन…
