Mahashivratri: उत्तराखंड के सभी शिव मंदिरों में हो रही है महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी, बढ़ा दी गई है तैनाती

देहरादून (Mahashivratri) के टपकेश्वर महादेव मंदिर, मालदेवता, रायपुर शिव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर और देहरादून– मसूरी रोड पर प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में कड़ी सुरक्षा की जा रही है। इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का त्यौहार।

टपकेश्वर महादेव में हो रही है भव्य तैयारिया (Mahashivratri)

देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मंदिर को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जा रहा है। श्रद्धालु आधी रात से यहां दर्शन करने पहुंच जाते हैं। हजारों की संख्या में लोग यहां हर साल आते हैं। टपकेश्वर में 10 दिवसीय मेले के अलावा रायपुर, क्लेमेंट टाउन और प्रेम नगर में भी भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। ज्यादातर मंदिरों में आधी रात से पूजा के बाद जल चढ़ाना शुरू हो जाएगा। आपको बता दें दिन भर पूजा के साथ ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक होगा। कई धार्मिक सामाजिक संस्थाओं की तरफ से मंदिर परिसर में भंडारे की भी व्यवस्था की जा रही है। मेले में भांग– ठंडई और भांग के पकोड़े का प्रसाद काफी प्रसिद्ध है। लोग दूर-दूर से यहां का प्रसाद ग्रहण करने और भोलेनाथ का दर्शन पाने के लिए आते हैं। Mahashivratri

हर की पौड़ी पर उमड़े श्रद्धालु (Mahashivratri)

वहीं हरिद्वार के हर की पौड़ी में कांवड़ियों की खूब भीड़ उमड़ी हुई है। चारों ओर भोलेनाथ की जय जयकार सुनाई दे रही है। श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। सभी भक्तों ने गंगा स्नान किया और महाशिवरात्रि के लिए जल लेकर अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।

इस बार महाशिवरात्रि पर 72 साल तीन योगों का संयोग है। महाशिवरात्रि के दिन ही प्रदोष व्रत भी है। पंडितों के अनुसार महाशिवरात्रि के व्रतियों पर शिव कृपा बरसेगी। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि इस बार 8 मार्च को है। Mahashivratri

यह भी पढ़ें

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के 14 पदों पर निकली भर्ती, 26 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन